logo

धरती को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्लास्टिक हटाओ का दिया संदेश

कुचामन सिटी:-लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने विश्व पृथ्वी दिवस पर आमजन को प्रतिबंधित प्लास्टिक से धरती को होने वाले नुकसान की जानकारी देकर प्लास्टिक का उपयोग नही कर पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त रखने का आह्वान किया। संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, सचिव लॉयन रचित नंदवाना, कोषाध्यक्ष लॉयन मुरलीधर गोयल, लियो क्लब सचिव लियो कुणाल शर्मा ने लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक से होने वाले नुकसान तथा इसके विकल्प की जानकारी से युक्त पोस्टर वितरित कर जागरूक किया। इस दौरान लॉयन राम काबरा ने लोगों को बताया आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है की बढ़ते प्रदूषण से पृथ्वी को कैसे बचाया जाए। अगर यह ऐसे ही चलता रहा तो वह दिन दूर नही है जब यह धरती पूरी तरह से प्रदूषित हो जाएगी और यहां जीवन बचाना असंभव हो जाएगा। उन्होंने कहा भविष्य में आने वाली इस गंभीर समस्या को महसूस करते हुए हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि अपनी धरती माता को प्रदूषण रहित बनाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग नही करेंगे। ताकि हमे एवं आने वाली पीढ़ियों को भी शुद्घ हवा मिल सके। तभी सही मायने में हमारा पृथ्वी दिवस मनाना सार्थक होगा। लॉयन रचित नंदवाना ने बताया पृथ्वी को प्रदूषण रहित बनाने के लिए प्लास्टिक के प्रति जागरूकता अभियान क्लब द्वारा सतत चलाया जाएगा।

39
1685 views